
न्यूरोसर्जन · संस्थापक
डॉ. राजीव अग्रवाल
MBBS, MS (जनरल सर्जरी), MCh (न्यूरोसर्जरी) — IMS, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
बुलंदशहर में जन्मे और पले-बढ़े डॉ. राजीव अग्रवाल ने MBBS और MS (जनरल सर्जरी) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ से किया। 1997 में अखिल भारतीय प्रतियोगिता के ज़रिए IMS-BHU की एकमात्र MCh न्यूरोसर्जरी सीट पहले ही प्रयास में प्राप्त की। दिल्ली के VIMHANS और सेंट स्टीफ़ेंस अस्पताल में सेवाएँ देने के बाद सन् 2000 में अपने शहर लौटे — ताकि न्यूरोसर्जरी का इलाज बुलंदशहर में ही मिल सके।
किन स्थितियों का इलाज
- सड़क दुर्घटना व सिर की चोट
- ब्रेन व स्पाइन सर्जरी
- मिर्गी (एपिलेप्सी)
- लकवा (पैरालिसिस)
- बेहोश व गंभीर मरीज़ों की क्रिटिकल केयर

